अध्याय 11 — एकादशोल्लासः
कुलार्णव
97 श्लोक • केवल अनुवाद
उल्लासयुक्त होकर कोई कौलिक यदि पशु का साथ करता है, या पशुशास्त्रों को पढ़ता है, या पशुस्त्रियों का सङ्ग करता है, या पशुप्रसङ्ग करता है, या पशुधर्म करता है, तो उसके धर्म, अर्थ, आयु, यश, पुण्य, ज्ञान एवं सुख आदि नष्ट हो जाते है।
गुरु की शक्ति, गुरुपुत्र, ज्येष्ठ या कनिष्ठ कौल साधक, कुलदर्शन के शास्त्र, कुलद्रव्य, कौलों के प्रेरक, सूचक, वाचक, दर्शक, शिक्षक, बोधक, योगी, योगिनी, सिद्ध पुरुष, कन्या, कुमारी, नग्न या पागल स्त्री - इनमें से किसी की न कभी निन्दा करे, न हँसी उड़ाए, न अपमान करे, न अप्रिय कहे और असत्य बात न कहे। कुल साधक कुलस्त्री को कभी 'काली' या 'कुरूपा' न कहे।