अध्याय 1 — प्रथम अध्याय
विदुर नीति
128 श्लोक • केवल अनुवाद
एक (बुद्धि) से दो (कर्तव्य और अकर्तव्य) का निश्चय करके चार (साम, दान, दण्ड, भेद) से तीन (शत्रु, मित्र, तथा उदासीन) को वश में कीजिये। पाँच (इन्द्रियों) को जीतकर छः (सन्धि, विग्रह, यान, आसन, द्वैधीभाव और समाश्रयरूप) गुणों को जानकर तथा सात (स्त्री, जूआ, मृगया, मद्य, कठोर वचन, दण्ड की कठोरता, और अन्याय से धन का उपार्जन) को छोड़कर सुखी हो जाइये।