अध्याय 6 — छठवाँ अध्याय
विदुर नीति
47 श्लोक • केवल अनुवाद
वैद्य, चीर-फाड़ करने वाला (जर्राह), ब्रह्मचर्य से भ्रष्ट, चोर, क्रूर शराबी, गर्भहत्यारा, सेनाजीवी, और वेद विक्रेता, ये यद्यपि पैर धोने के योग्य नहीं हैं, तथापि यदि अतिथि होकर आवें तो विशेष प्रिय, यानी आदर के योग्य है।
नमक, पका हुआ अत्र, दही, दूध, मधु, तेल, घी, तिल, मांस, फल, मूल, साग, लाल कपड़ा, सब प्रकार की गन्ध, और गुड़, इतनी वस्तुएँ बेचने योम्य नहीं हैं।