अध्याय 6 — षष्ठः खण्डः
सुबाल
7 श्लोक • केवल अनुवाद
चक्षु और द्रष्टव्य नारायण हैं, श्रोत्र और श्रोतव्य नारायण हैं, प्राण शक्ति और प्रातव्य नारायण है, जिह्वा और रस लेने का विषय नारायण हैं, त्वचा और स्पर्शयितव्य नारायण हैं, मन और मन्तब्य (मन का विषय) नारायण हैं, बुद्धि और बुद्धि का विषय नारायण हैं, अहंकार और अहंकत्र्तव्य नारायण हैं, चित्त और चिन्तन नारायण हैं, वाक् और वक्तव्य नारायण हैं, हाथ और दातव्य (देने का विषय) नारायण हैं, पैर और गन्तव्य नारायण हैं, पाबु (गुदा) और विसर्जयितव्य नारायण हैं, उपस्थ और आनन्दयितव्य (आनन्द का विषय) नारायण हैं। नारायण ही धाता (धारण कर्ता), विधाता, कर्ता, विकर्ता (विशिष्ट रूप से रचना करने वाला) और एकमात्र दिव्य देव हैं।
नारायण ही विराजा, सुदर्शना, जिता, सौम्या, अमोधा (मोपा), कुमारा, अमृता, सत्या, मध्यमा, मीरा, शिसुरा, असुरा, सूर्या, भास्वती - इन दिव्य नाड़ियों के रूप में हैं।
जो गरजता है, गाता है, (वायु रूप होकर बहता है, बरसता है, जो वरुण, अर्थमा चन्द्रमाकर कवि, धात्रा, प्रजापति, ब्रह्मा, मघवा (इन्द्र), दिवस, अर्ध दिवस, कलाएँ, कल्प, ऊर्ध्वभाग, दिशाएँ और सभी कुछ है, वे सब नारायण ही हैं।