Krishjan
🇺🇸 EN
🇮🇳 हिन्दी
मुख्य पृष्ठ
शास्त्र
परिचय
ऐप इंस्टॉल करें
मुख्य पृष्ठ
शास्त्र
परिचय
ऐप इंस्टॉल करें
अध्याय 64 — अथ कूर्मलक्षणाध्यायः
बृहत्संहिता
3 श्लोक • केवल अनुवाद
स्फटिक या चाँदी के समान वर्ण वाला, नीली रेखाओं से चित्रित, कलश के समान आकृति वाला, सुन्दर पीठ की हड्डी वाला, लाल वर्ण वाला या सरसों के समान बिन्दुओं से चित्रित कछुआ राजा के महत्त्व को बढ़ाने वाला होता है।
अञ्जन या भ्रमर के समान श्याम वर्ण वाला, बिन्दुओं से चित्रित, सम्पूर्ण अंग वाला और मोटे गले वाला कछुआ राजाओं का राज्य बढ़ाने के लिये होता है।
वैदूर्य मणि के समान कान्ति वाले, स्थूल कण्ठ वाले, त्रिभुजाकृति वाले, ढके हुये छिद्र वाले या सुन्दर पृष्ठवंश वाले कछुये को राजा द्वारा मंगल के लिये अपने क्रीडावापी या जलपूर्ण मटके में रखना चाहिये।
Krishjan
धर्म का अन्वेषण
ऐप इंस्टॉल करें