यदि वह तेरी कुरान की क़सम सच्ची है, तो मैं उसी को तेरे पास भेजता हूँ। (अर्थात यदि तू कुरान की कसम ठीक और सच्ची खाता हो, मुझे बुलाने के लिये, तो मैं भी वही कसम तेरे पास भेजता हूँ, अर्थात मैं भी कुरान की कसम खाता हूँ कि तू मुझ से आकर मिल, मैं तुझसे धोखा नहीं करूगा।)
पत्र में औरंगजेब ने गुरुजी को कुरान की कसम खाकर विश्वास दिलाया था कि आप बेखोफ़ आइये, मैं कुरान की कसम खाकर कहता हूँ कि आप के साथ धोखा नहीं होगा। इस शेर के द्वारा गुरुजी कहते हैं कि यदि तेरी कुरान की कसम सच्ची है और तेरे मन में खोट नहीं है तो मैं भी कुरान की कसम खाकर कहता हूँ कि तू ख़ुद आ, तेरे साथ धोखा नहीं होगा।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
ज़फ़रनामा के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
ज़फ़रनामा के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।