हे मनुष्यो ! तुम लोग (अनीकवते) प्रशंसित सेनावाले (अग्नये) विज्ञान आदि गुणों के प्रकाशक सेनापति के लिए (रोहिताञ्जिः) लाल चिह्नोंवाला (अनड्वान्) बैल (सावित्रौ) सूर्य के गुणवाले (अधोरामौ) नीचे भाग में श्वेतवर्णवाले (पौष्णौ) पुष्टि आदि गुणयुक्त (रजतनाभी) चाँदी के वर्ण के तुल्य जिनकी नाभि (वैश्वदेवौ) सब विद्वानों के सम्बन्धी (तूपरौ) मुण्डे (पिशङ्गौ) पीले दो पशु (मारुतः) वायु देवतावाला (कल्माषः) खाखी रङ्गयुक्त (आग्नेयः) अग्नि देवतावाला (कृष्णः, अजः) काला बकरा (सारस्वती) वाणी के गुणोंवाली (मेषी) भेड़ और (वारुणः) जल के गुणोंवाला (पेत्वः) शीघ्रगामी पशु है, उन सब को गुणों के अनुकूल काम में लाओ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
यजुर्वेद के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
यजुर्वेद के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।