हे मनुष्यो ! तुमको जो (शुद्धवालः) जिसके शुद्ध बाल वा शुद्ध छोटे-छोटे अङ्ग (सर्वशुद्धवालः) जिसके समस्त शुद्ध बाल और (मणिवालः) जिसके मणि के समान चिलकते हुए बाल हैं, ऐसे जो पशु (ते) वे सब (आश्विनाः) सूर्य-चन्द्र देवतावाले अर्थात् सूर्य-चन्द्रमा के समान दिव्य गुणवाले, जो (श्येतः) सुपेद रंगयुक्त (श्येताक्षः) जिसकी सुपेद आँखें और (अरुणः) जो लाल रंगवाला है, (ते) वे (पशुपतये) पशुओं की रक्षा करने और (रुद्राय) दुष्टों को रुलानेहारे के लिये। जो ऐसे हैं कि (कर्णाः) जिनसे काम करते हैं, वे (यामाः) वायु देवतावाले (अवलिप्ताः) जिन के उन्नतियुक्त अङ्ग अर्थात् स्थूल शरीर हैं, वे (रौद्राः) प्राणवायु आदि देवतावाले तथा (नभोरूपाः) जिनका आकाश के समान नीला रूप है, ऐसे जो पशु हैं, वे सब (पार्जन्याः) मेघ देवतावाले जानने चाहियें
पूरा ग्रंथ पढ़ें
यजुर्वेद के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
यजुर्वेद के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।