मुख्य पृष्ठ शास्त्र परिचय ऐप इंस्टॉल करें
यजुर्वेद • अध्याय 24 • श्लोक 18
धू॒म्रा ब॒भ्रुनी॑काशाः पितॄ॒णासोम॑वतां ब॒भ्रवो॑ धू॒म्रनी॑काशाः पितॄ॒णां ब॑र्हि॒षदां॑ कृ॒ष्णा ब॒भ्रुनी॑काशाः पितॄ॒णाम॑ग्निष्वा॒त्तानां॑ कृ॒ष्णाः पृष॑न्तस्त्रैयम्ब॒काः ॥
हे मनुष्यो ! तुम को (सोमवताम्) सोम शान्ति आदि गुणयुक्त उत्पन्न करनेवाले (पितॄणाम्) माता- पिताओं के (बभ्रुनीकाशाः) न्योले के समान (धूम्राः) धुमेले रंगवाले (बर्हिषदाम्) जो सभा के बीच बैठते हैं, उन (पितॄणाम्) पालना करने हारे विद्वानों के (कृष्णाः) काले रंगवाले (धूम्रनीकाशाः) धुआँ के समान अर्थात् धुमेले और (बभ्रवः) पुष्टि करनेवाले तथा (अग्निष्वात्तानाम्) जिन्होंने अग्निविद्या ग्रहण की है, उन (पितॄणाम्) पालना करने हारे विद्वानों के (बभ्रुनीकाशाः) पालने हारे के समान (कृष्णाः) काले रंगवाले (पृषन्तः) मोटे अङ्गों से युक्त (त्रैयम्बकाः) जिनका तीन अधिकारों में चिह्न है, वे प्राणी वा पदार्थ हैं, यह जानना चाहिये।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
यजुर्वेद के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।

सभी अध्याय उपलब्ध

यजुर्वेद के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।

सरल अर्थ

प्रत्येक श्लोक के साथ स्पष्ट हिंदी अनुवाद।

ऑफलाइन पढ़ें

इंटरनेट के बिना भी ग्रंथ पढ़ें।
Krishjan
धर्म का अन्वेषण
ऐप इंस्टॉल करें