यदि पूर्वकपाल में मध्यलंबन से स्पार्शिकलंबन न्यून हो और मौक्षिकलंबन अधिक हो अथवा पश्वम कपाल में मध्यलूंबन से स्पा्शिकलंबन अधिक हो और मौक्षिकलंबन न्यून हो तो स्पाशिकलंबन और मध्यलंबन तथा मध्यलंबन और मौक्षिकलंबन का अन्तर अपने अपने स्थित्यर्धो में घटाना चाहिए। यह लम्बनान्तरों का संस्कार स्पर्श मध्य अथवा मध्य मोक्ष एक कपाल में होने पर होता है यदि कपालभेद हो अर्थात् पूर्वकपाल में स्पर्श और पश्चिम कपाल में मध्य अथवा पूर्वकपाल में मध्य और पश्चिम कपाल में मोक्ष हो तब लम्बनों के योग का संस्कार होता है। ऐसे ही मर्दार्ध में भी उक््तरीति से अपने अपने स्थित्यर्धों में संस्कार होता है।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
सूर्य सिद्धांत के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
सूर्य सिद्धांत के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।