दिनमान व्यवस्था
अतस्तत्र दिन त्रिंशन्नाडिकं शर्वरी तथा ।
हासवृद्धी सदा वाम॑ सुरासुरविभागयो:।।
अत: (रशशिचक्र के मस्तक के ऊपर भ्रमण करने से) निरक्षदेशीय (भूमध्यरेखीय) प्रदेशों में ३० घटी का दिन तथा ३० घटी की रात्रि होती है। तथा सुर और असुरों के भाग में सदैव एक दूसरे के विपरीत स्थिति में दिन और रात्रि में ह्रास वृद्धि होती है। अर्थात् देवों के विभाग उत्तर गोल में जब दिन का मान ३० घटी से अधिक होगा तो असुरों के विभाग में रात्रि का मान ३० घटी से अधिक होगा।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
सूर्य सिद्धांत के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
सूर्य सिद्धांत के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।