हे सूर्यवंशी महाबाहु, बुद्धिमान शाहजीराजा! मेरे इन वचनों को ध्यान से सुनो इसमें ही तुम्हारा कल्याण हैं। यह जो तेरा छोटा बेटा तेरे समीप सुशोभित हो रहा है उसको शुभ लक्षणों से युक्त भगवान विष्णु है ऐसा जानो। यह तेरा पुत्र विष्णु धीरे-धीर वृद्धि को प्राप्त होता हुआ संपूर्ण पृथ्वी पर आक्रमण करके यवनों का संहार करेगा और यह भक्तवत्सला पार्वती देवी समय-समय पर समीप आकर उसकी रक्षा करेगी। पृथ्वी के भार का हरण करने वाला एवं शत्रु पक्ष के राजाओं का संहार करने वाला यह मेरा भक्त सभी के लिए अजेय होगा इसलिए हे महाशय! इस शिवाजी नाम के महाबहु को पुणे प्रांत की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दो।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
शिवभारतम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
शिवभारतम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।