मुख्य पृष्ठ शास्त्र परिचय ऐप इंस्टॉल करें
संन्यास • अध्याय 2 • श्लोक 19
तद्यथेति । दृष्टानुश्रविकविषयवैतृष्ण्यमेत्य । प्राक्पुण्यकर्मविशेषात्संन्यस्तः स वैराग्यसंन्यासी ॥
दृष्ट एवं आनुश्रविक विषयों के प्रति तृष्णारहित होकर तथा पूर्वजन्म के पुण्यों के फलस्वरूप वैराग्य उत्पन्न होने के कारण जिस मनुष्य ने संन्यास-धर्म ग्रहण किया है, वह वैराग्य संन्यासी कहलाता है। (सांख्य-योग की मान्यता के अनुसार 'दृष्ट' विषय वे हैं, जो इस लोक में प्रत्यक्ष रूप से दृष्टिगोचर होते हैं; जैसे— रूप, रस, गन्ध आदि, धन-सम्पत्ति, स्त्री, राज-ऐश्वर्य आदि। 'आनुश्रविक' विषय वे हैं, जो वेद और शास्त्रों द्वारा सुने गए हैं। ये भी दो प्रकार के होते हैं— (क) देवलोक, स्वर्ग, विदेह तथा प्रकृतिलय का आनन्द और (ख) दिव्य गन्ध, दिव्य रस आदि, अणिमा, गरिमा, महिमा आदि सिद्धियाँवैराग्य संन्यासी इन दोनों प्रकार के विषयों से विरक्त होता है।)
पूरा ग्रंथ पढ़ें
संन्यास के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।

सभी अध्याय उपलब्ध

संन्यास के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।

सरल अर्थ

प्रत्येक श्लोक के साथ स्पष्ट हिंदी अनुवाद।

ऑफलाइन पढ़ें

इंटरनेट के बिना भी ग्रंथ पढ़ें।
Krishjan
धर्म का अन्वेषण
ऐप इंस्टॉल करें