यदा हि द्विजवरस्येषुमात्रावलोकानुगतेर्न
समाहिता पुरुषगतिस्तदा विषमगतां
स्वशिबिकां रहूगण उपधार्य पुरुषानधिवहत
आह हे वोढारः साध्वतिक्रमत किमिति
विषममुह्यते यानमिति ॥
वे द्विजवर, कोई जीव पैरों तले दब न जाय - इस डर से आगे की एक बाण पृथ्वी देखकर चलते थे। इसलिये दूसरे कहारों के साथ उनकी चाल का मेल नहीं खाता था; अतः जब पालकी टेढ़ी-सीधी होने लगी, तब यह देखकर राजा रहूगण ने पालकी उठाने वालों से कहा - "अरे कहारो! अच्छी तरह चलो, पालकी को इस प्रकार ऊँची-नीची करके क्यों चलते हो?"।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
परमहंसगीता के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
परमहंसगीता के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।