जिन पांच भूतों का पञ्चीकरण नहीं हुआ व सूक्ष्मता हुआ है उनको पांच तन्मात्रायें कहते हैं। यह पञ्चतन्मात्रा और उनका कार्य पांचो प्राण दश इन्द्रियां मन तथा बुद्धि यह सत्रह तत्व लिंग (लक्षण मात्र) सूक्ष्म भूतों से बना हुआ (संसार के भीतर भरा हुआ) हिरण्य गर्भ कहलाता है (यह संसार के भीतर और) अपने शरीर के भीतर का शरीर सूक्ष्म है। इन्द्रियों के (बाहिरी विषयों से) उपसंहार हो जाने पर जाग्रदवस्था के संस्कारों से होने वाला प्रपञ्च सब विषयों सहित (अर्थात सोने समय का आन्तरिक प्रपञ्च) स्वप्न कहा जाता है। इन दोनों (सूक्ष्म स्वप्न) का अभिमानी आत्मा तैजस होता है। यह तीनों अर्थात् सूक्ष्म स्वप्न तथा तैजस (ओंकार का दूसरा अक्षर) उकार (उ कहे जाते हैं)।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
पंचीकरणम के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
पंचीकरणम के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।