विद्या एक ऐसा धन है जो एक चोर को भी नहीं दिखाई देता है पर फिर भी जिस के पास भी यह धन होता है वह सदैव सुखी रहता है। निश्चय ही विद्या प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों को दान देने से यह दान दाता के सम्मान में तथा स्वयं भी निरन्तर वृद्धि प्राप्त करता है और कल्पान्त तक (लाखों वर्षों तक ) इसका नाश नहीं हो सकता है। इसी लिये विद्या को लोग एक गुप्त धन कहते हैं और इसी लिये महान राजा भी ऐसे विद्या धन से संपन्न व्यक्ति के प्रति अपने गर्व को त्याग कर उसका सम्मान करते हैं। भला ऐसे व्यक्ति से कौन स्पर्धा कर सकता है?
पूरा ग्रंथ पढ़ें
नीति शतकम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
नीति शतकम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।