मुख्य पृष्ठ शास्त्र परिचय ऐप इंस्टॉल करें
निरालम्ब • अध्याय 1 • श्लोक 3
किं ब्रह्म। क ईश्वर । को जीवः। का प्रकृतिः। कः परमात्मा को ब्रह्मा। को विष्णुः । को रुद्रः । क इन्द्रः । कः शमनः । कः सूर्यः। कश्चन्द्रः। के सुराः । के असुराः । के पिशाचाः । के मनुष्याः। काः स्त्रियः। के पश्वादयः। किं स्थावरम्। के ब्राह्मणादयः । का जातिः । किं कर्म। किमकर्म। किं ज्ञानम्। किमज्ञानम्। किं सुखम्। किं दुःखम्। कः स्वर्गः । को नरकः । को बन्धः। को मोक्षः । क उपास्यः। कः शिष्यः। को विद्वान्। को मूढः। किमासुरम्। किं तपः । किं परमं पदम्। किं ग्राह्यम्। किमग्राह्यम्। कः संन्यासीत्याशङ्कयाह ब्रह्मेति॥
ब्रह्म क्या है? ईश्वर कौन है? जीव कौन है? प्रकृति क्या है? परमात्मा कौन है? ब्रह्मा कौन है? विष्णु कौन है? रुद्र कौन है? इन्द्र कौन है? यम कौन है? सूर्य कौन है? चन्द्र कौन है? देवता कौन हैं? असुर कौन हैं? पिशाच कौन हैं? मनुष्य क्या हैं? स्त्रियाँ क्या हैं? पशु आदि क्या हैं? स्थावर (जड़) क्या है? ब्राह्मण आदि क्या हैं? जाति क्या है? कर्म क्या है? अकर्म क्या है? ज्ञान और अज्ञान क्या हैं? सुख-दुःख क्या हैं? स्वर्ग-नरक क्या हैं? बंधन और मुक्ति क्या हैं? उपासना करने योग्य कौन है? शिष्य कौन है? विद्वान् कौन है? मूर्ख कौन है? असुरत्व क्या है? तप क्या है? परमपद किसे कहते हैं? ग्रहणीय और अग्रहणीय क्या हैं? संन्यासी कौन है? इस प्रकार शंका व्यक्त करके उन्होंने ब्रह्म आदि का स्वरूप विवेचित किया।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
निरालम्ब के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।

सभी अध्याय उपलब्ध

निरालम्ब के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।

सरल अर्थ

प्रत्येक श्लोक के साथ स्पष्ट हिंदी अनुवाद।

ऑफलाइन पढ़ें

इंटरनेट के बिना भी ग्रंथ पढ़ें।
Krishjan
धर्म का अन्वेषण
ऐप इंस्टॉल करें