ऊर्ध्व विभागाज्जातस्तु पित्र्यमेव हरेद्धनम् ।
संसृष्टास्तेन वा ये स्युर्विभजेत स तैः सह ।।
पिता के जीवित रहते ही उन पुत्रों की इच्छा से उनमें धन का विभाजन (बँटवारा) होने पर यदि कोई पुत्र उत्पन्न हो तो वह पुत्र पिता के मरने पर उसके धन का भागी होता है तथा यदि कुछ भाई विभाजन होने पर भी पिता के साथ मिलकर रहने लगें तो बाद में उत्पन्न पुत्र पिता के मरने पर उसके साथ मिलकर रहने वाले भाइयों के साथ सभी धन में से समान भाग प्राप्त करता है।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
मनुस्मृति के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
मनुस्मृति के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।