सुवर्णरौप्यताम्राणि सर्वसिद्धकराणि च । शान्तिके च शिलापात्रं स्तम्भने चैव मृण्मयम् ॥ नारिकेलञ्च वश्ये स्यादभिचारे च कूर्मजम् । शङ्गं ज्ञानप्रदं शुक्तिर्देवीप्रीतिप्रदायिनी ॥ कपालालाबुपात्राणि योगसिद्धिकराणि च । पुण्यवृक्षज पात्राणि सर्वपापहराणि च। उक्तेष्वेतेषु देवेशि पात्रमेकं प्रकल्पयेत् ॥
स्वर्ण, रौप्य (चाँदी) और ताम्र के पात्र सभी सिद्धियों के देने वाले हैं। शान्तिकर्म में पत्थर का पात्र, स्तम्भन में मिट्टी का, वश्य में नारिकेल का और अभिचार में कूर्म का पात्र प्रशस्त है। शङ्ख पात्र ज्ञानप्रदायक है और शुक्ति (सीप) के पात्र से देवी की प्रसन्नता होती है। कपाल, आलावु और पवित्र वृक्षों की लकड़ी के पात्र योगसिद्धि प्रदान करने वाले और सब पापों का हरण करने वाले होते हैं। हे देवेशि! इनमें से किसी एक पात्र की रचना करे।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
कुलार्णव के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
कुलार्णव के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।