आधा तोला दही, एक प्रस्थ भैंस का मक्खन एवं सौ कच्चे केले - इन सभी को मिलाकर अत्यन्त मधुर मदिरा बनती है। इन सभी को एक में मिलाकर मोटे बाँस के खोह में रख दे। फिर उस बाँस के टुकड़े को ४८ दिन के लिए कमल के फूलों से भरे हुए तालाब में पकने के लिए गाड़ दे। फिर उसे निकाल कर सूर्य के प्रकाश में सूखने के लिए रख दे। जब यह कठोरता को प्राप्त करे तब इसे साधक लेकर गुञ्जाफल के प्रमाण में यथेच्छ जल में मिलाकर पीने से परमानन्द देता है। हे प्रिये। यह पेय सभी देवों को अत्यन्त प्रिय है। इस प्रकार ये मुख्य मदिरा हैं जिन्हें आपस में मिलाकर और भी अन्य प्रकार की मदिरा बनाई जा सकती है।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
कुलार्णव के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
कुलार्णव के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।