यदि मेष लग्न में तृतीय नांश हो तो मेष राशि में तृतीय नवांशाधिपति बुध के वर्ग का प्रथम अक्षर टकार, चतुर्थ राशि (कर्क) में तृतीय नवांशाधिपति बुध के वर्ग का द्वितीय अक्षर ठकार, सप्तम राशि (तुला) में तृतीय नवांशाधिपति बृहस्पति के वर्ग का प्रथम अक्षर तकार और दशम राशि (मकर) में तृतीय नवांशाधिपति बृहस्पति के वर्ग का द्वितीय अक्षर थकार आता है। मेष राशि के लग्न में चतुर्थ नवांश हो तो मेष राशि में चतुर्थ नवांशाधिपति चन्द्र के वर्ग का द्वितीय अक्षर रकार, चतुर्थ राशि (कर्क) में चतुर्थ नर्वाशाधिपति शुक्र के वर्ग का तृतीय अक्षर जकार, सप्तम राशि (तुला) में 'चतुर्थ नवांशाधिपति शनि के वर्ग का तृतीय अक्षर वकार, दशम राशि (मकर) में चतुर्थ नवांशाधिपति मंगल के वर्ग का तृतीय अक्षर गकार आता है।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
बृहत्संहिता के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
बृहत्संहिता के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।