आषाढ शुक्ल पूर्णिमा के दिन उत्तराषाढा नक्षत्रगत चन्द्र के समय बराबर सब
धान्यों को अभिमन्त्रित तराजू से अलग-अलग तौल कर रख दे। दूसरे दिन उन सबों को
फिर तोले। जो धान्य बढ़ जाय उसकी उस वर्ष में वृद्धि और जो कम हो जाय उसको
हानि होती है। तुला को अभिमन्त्रित करने के लिये समाससंहिता में मन्त्र दिया गया है,
जो भट्टोत्पलविवृति में द्रष्टव्य है ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
बृहत्संहिता के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
बृहत्संहिता के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।