मुख्य पृष्ठ शास्त्र परिचय ऐप इंस्टॉल करें
भिक्षुक • अध्याय 1 • श्लोक 5
अथ परमहंसा नाम संवर्तकारुणिश्वेतकेतुजडभरतदत्तात्रेयशुकवामदेवहारीतक-प्रभृतयोऽष्टौ ग्रासांश्चरन्तो योगमार्गे मोक्षमेव प्रार्थयन्ते। वृक्षमूले शून्यगृहे श्मशानवासिनो वा साम्बरा वा दिगम्बरा वा। न तेषां धर्माधर्मों लाभालाभौ शुद्धाशुद्धौ द्वैतवर्जिता समलोष्टाश्म-काञ्चनाः सर्ववर्णेषु भैक्षाचरणं कृत्वा सर्वत्रात्मैवेति पश्यन्ति। अथ जातरूपधरा निर्द्वन्द्वा निष्परिग्रहाः शुक्लध्यानपरायणा आत्मनिष्ठाः प्राणसंधारणार्थं यथोक्तकाले भैक्षमाचरन्तः. शून्यागारदेवगृहतृणकूट वल्मीकवृक्षमूलकुलालशालाग्निहोत्रशालानदीपुलिनगिरिकन्दर-कुहरकोटरनिर्झरस्थण्डिले तत्र ब्रह्ममार्गे सम्यक्संपन्नाः शुद्धमानसाः परमहंसाचरणेन संन्यासेन देहत्यागं कुर्वन्ति ते परमहंसा नामेत्युपनिषत् ॥
परमहंस नामक भिक्षु संवर्तक, आरुणि, श्वेतकेतु, जड़भरत, दत्तात्रेय, शुकदेव, वामदेव और हारीतक आदि की भाँति अष्टग्रास भोजन ग्रहण करके योगमार्ग में विचरण करते हुए मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। परमहंसों का निवास-स्थान वृक्षमूल, शून्यगृह अथवा श्मशान होता है। वे वस्त्रयुक्त (साम्बर) अथवा दिगम्बर होते हैं। उनके लिए धर्म-अधर्म, लाभ-अलाभ का कोई भेद नहीं होता। वे शुद्ध और अशुद्ध के द्वैत के सम्बन्ध में कोई अभिमत नहीं रखते। वे मिट्टी, पत्थर और सोने में कोई भेद नहीं करते, अर्थात् उनके लिए ये सभी समान हैं। वे सभी वर्णों में भिक्षाचरण करते हैं तथा सर्वत्र अपनी आत्मा का ही दर्शन करते हैं। वे जातरूपधर (नवजात शिशु की भाँति निर्लिप्त, निर्विकार तथा शुचि-अशुचि के भाव से परे) होते हैं। वे (परमहंस) निर्द्वन्द्व, परिग्रहरहित, शुक्लध्यान में परायण, आत्मनिष्ठ तथा केवल जीवन-निर्वाह के लिए यथोचित समय पर भिक्षाटन करने वाले होते हैं। वे एकान्त गृह, देवस्थल, झोपड़ी, वल्मीक (बाँबी), वृक्षमूल, कुलालशाला (कुम्भकार का गृह), यज्ञशाला, नदीतट, पर्वत-गुफा, टीला, गड्ढा, झरना आदि किसी भी स्थान पर निवास करते हैं। वहाँ निवास करते हुए वे भली-भाँति (आत्मिक विभूतियों से) सम्पन्न होकर शुद्ध मन से परमहंस-वृत्ति का पालन करते हुए संन्यास में ही शरीर का त्याग करते हैं। ऐसे (इस प्रकार आचरण करने वाले) परमहंस कहलाते हैं—ऐसा इस उपनिषद् का अभिमत है।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
भिक्षुक के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।

सभी अध्याय उपलब्ध

भिक्षुक के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।

सरल अर्थ

प्रत्येक श्लोक के साथ स्पष्ट हिंदी अनुवाद।

ऑफलाइन पढ़ें

इंटरनेट के बिना भी ग्रंथ पढ़ें।
Krishjan
धर्म का अन्वेषण
ऐप इंस्टॉल करें