बिबिध बाहिनी बिलसति सहित अनंद।
जलधि सरिस को कहै राम भगवंत॥
श्रीलक्ष्मणजी के साथ (वानर-भालुओं की) नाना प्रकार की सेना शोभा पा रही है। (वह इतनी विशाल है कि दूसरें समुद्र के समान प्रतीत होती है) किंतु (जिसमें लक्ष्मण के रूप में साक्षात् भगवान् अनन्त विराजमान थे और जो स्वयं भगवान् श्रीराम की सेना थी) उसे (प्राकृत) समुद्र के समान कौन कहे। (समुद्र तो ससीम है, असीम भगवान् की सेना भी असीम ही होनी चाहिये)।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
बरवै रामायण के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
बरवै रामायण के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।