मातलि:--
(भाग्य के) विधाता लोग इसी प्रकार कृपा करते हैं ।
राजा-- भगवन् , गान्धर्व-विधि से विवाह कर (फिर) कुछ समय के बाद (शा््खरव आदि) बाधुजनों के द्वारा (मेरे पास) लायी गयी आप की आज्ञाकारिणी इस (शकुन्तला) को स्मरण की दुर्बलता (शिथिलता) के कारण (इसका) परित्याग कर मैं आपके समान गोत्र वाले (आपके वंशज) आदरणीय कण्व के प्रति अपराधी हूँ । बाद में अँगूठी के देखने से मुझे ज्ञात हुआ कि ये (कण्व) की पुत्री (मेरे द्वारा) पहले विवाह की गयी थी ( अर्थात् मैंने उनकी पुत्री से पहले विवाह किया था) यह सब बात मुझको विचित्र सी (आश्चर्यजनक सी) लगती है । जिस प्रकार (हाथी) के सामने होने पर (यह) हाथी नहीं है - ऐसा (निश्चय हो) तदन्तर उसके चले जाने पर (यह हाथी था अथवा नही - ऐसा) सन्देह हो और (उसके) पैरों के चिन्हों को देखकर (उसके हाथी होने का) विश्वास (बोध) हो जाय, उसी प्रकार का मेरे मन (चित्त) का विकार था ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।