शकुन्तला:--
आर्यपुत्र उठें । निश्चय ही पुण्यकर्म का अवरोधक मेरा पूर्वजन्म में किया हुआ (पाप) उन दिनों फलोन्मुख था, जिससे दयालु होते हुये भी आर्यपुत्र (आप) मेरे प्रति अनुरागहीन (विरस) हो गये थे ।
(राजा उठता है)
शकुन्तला:--
अच्छा, आर्यपुत्र के द्वारा दुःखी यह व्यक्ति कैसे याद किया गया ?
राजा:--
दुःख (विषाद) रूपी बाण के निकल जाने पर मैं बतलाऊंगा । हे सुन्दरी (सुन्दर शरीर वाली), तुम्हारे अधर (निचले ओठ) को पीड़ित करते हुये जो अश्रुकण (आँसू की बूंदे) मेरे द्वारा मोहवश (अज्ञानवश) पहले (परित्याग के समय) उपेक्षित कर दिये गये थे। (अर्थात् जिनकी मैंने उपेक्षा कर दी थी), कुछ तिरछी बरौनियों (पलकों) में लगे हुये उस आँसू को (अपने हाथों से) पोंछकर अब मैं पञ्चात्ताप से रहित हो जाऊँ ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।