राजा-मातलै, मा मैवम् । स ख॑लु मनोरथानामप्यभूमिर्विसर्जनावसरसत्कारः । मम हि दिवौकसां समक्षमधसिनोपवेशितस्य-
अन्तग्तिप्रार्थनमन्तिकस्थं जयन्तमुद्रीश्य . कृतस्मितेन । आमृष्टवक्षोहरिचन्दनाङ्का मन्दारमाला हरिणा -पिनद्धा ।।
राजा:--
हे मातलि, नही, ऐसा न (कहो) । विदायी के अवसर पर (इन्द्र के द्वारा) किया गया वह सत्कार तो निश्चय ही मेरे कल्पनाओं का भी विषय नहीं है (अर्थात् कल्पनाओं से भी परे की वस्तु है) । क्योंकि देवताओं के सामने (अपने) आधे आसन पर बैठाकर मुझको समीप में खड़े हुये भीतर ही भीतर (मन ही मन)(माला पहनने) के इच्छुक (अपने पुत्र) जयन्त को देखकर मुस्कराते हुये इद्र ने (अपने) वक्षःस्थल पर लगे हुये हरिचन्दन से चिह्नित मन्दार-पुष्यों की माला (मुझे) पहना दी ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।