(तत्पश्चात् आकाशमार्ग से रथ पर बैठे हुये राजा और मातलि प्रवेश करते हैं)
राजा:--
हे मातलि, (इन्द्र के दुर्जय दैत्यों के वध रूप) आदेश का परिपालन कर देने पर भी इन्द्र के द्वारा किये गये विशेष सत्कार के कारण मैं अपने को (उस प्रकार के) सत्कार के लिये अयोग्य-सा समझ रहा हूँ।
मातलि:--
(मुस्कराकर) चिरंजीवी, मैं (इन्द्र और आप राजा दुष्यन्त) दोनों को ही असन्तुष्ट समझ रहा हूँ । आप इन्द्र के द्वारा किये गये सत्कार से (इन्द्र के प्रति अपने द्वारा) पहले किये गये उपकार को छोटा (तुच्छ) मानते (समझते) हैं । वह (इन्द्र) भी आप के पराक्रम (विशिष्ट वीरता) से आश्वर्यचकित होकर (आप के प्रति अपने द्वारा दिये गये) सत्कार के महत्त्व को (कुछ भी) नहीं गिनते (समझते) हैं ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।