चतुरिका, (मेरे) मनोरंजन का यह साधन अधुरा (ही) चित्रित है । तो जाओ, (चित्र मे रंग भरने के लिये) कूची (ब्रश) ले आओ ।
चतुरिका:--
आर्य माधव्य, चित्रपट को पकड़िये, जब तक मैं आती हूँ ।
राजा:--
मैं ही इसको पकड़ता हूँ । (कहने के अनुसार करता है अर्थात् चित्रपट पकड़ता है) ।
(दासी निकल जाती है)
राजा:--
(लम्बी संस लेकर) मैं तो हे मित्र, पहले साक्षात् (स्वयम्) समीप में आयी हुई (प्राप्त हुई) प्रिय (शकुन्तला) को त्यागकर अब चित्रगत इसको बहुत समझता हुआ (बहुत आदर देता हुआ) मैं मार्ग मे अधिक जल वाली नदी को लांघकर (छोडकर) मृगतृष्णा (मृगमरीचिका) में प्रेम करने वाला हो गया हूँ ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।