शकुन्तला:--
(क्रोधपूर्वक) नीच, (तुम) अपने हृदय के अनुमान से (अर्थात् अपने हृदय के समान सबको) देखते (समझते) हो । इस समय (तुम्हारे अतिरिक्त) दूसरा कोन (व्यक्ति होगा जो) तिनकों से आच्छादित कुएं के समान धर्म का आवरण (चोगा) धारण किये हुये (पहने हुये) तुम्हारा अनुकरण करेगा ? (अर्थात् तुम जैसा पाखण्डी दूसरा नहीं होगा) ।
राजा:--
(अपने मन में) मुझे सन्देह युक्त बुद्धि वाला करता (बनाता) हुआ इसका क्रोध निश्छल (बनावट से रहित आकृत्रिम सा) दिखायी पड़ रहा है । क्योकि इसके द्वारा विस्मरण के कारण कठोर मनोवृत्ति वाले मेरे द्वारा ही एकान्त में सम्पन्न हुये प्रणय-सम्बन्ध को स्वीकार न करने पर, अत्यन्त क्रोध के कारण अत्यधिक लाल नेत्रो वाली इस (शकुन्तला) ने (अपनी) टेढ़ी भंहों को चढ़ाकर मानों कामदेव का धनुष तोड़ दिया है ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।