प्रियवदा:--
(हाथ की ओट में) अनसूया, उस राजर्षि के प्रथम दर्शन (के समय) से ही शकुन्तला उत्कण्ठित-सी रहती है । क्या इस (शकुन्तला) का यह रोग (सन्ताप) उस (राजर्षि) के ही कारण है ?
अनसूया:--
सखी, मेरे मन की भी ऐसी ही अशंका है । अच्छा तो इस (शकुन्तला) से ही पूछती हूँ । (प्रकट रूप में) सखी, तुमसे कुछ पूछना है । (क्योकि) तुम्हारा सन्ताप बहुत प्रबल है ।
शकुन्तला:--
(ऊपर के आधे भाग के साथ बिस्तर से उठकर) सखी, क्या कहना चाहती हो ?
अनसूया:--
सखी शकुन्तला, हम दोनों काम-सम्बन्धी (प्रेम-व्यापार सम्बन्धी) वृतांतो (बातों) से अनभिज्ञ हैं । किन्तु इतिहास की कथाओं में काम-पीड़ितों की जैसी अवस्था सुनी जाती है, मैं वैसी (ही) (अवस्था) तुम्हारी देख रही हूँ । बताओ, किस कारण से तुम्हारा सन्ताप है ? क्योकि रोग (विकार) को ठीक से जाने बिना उसकी चिकित्सा आरम्भ नहीं की जाती ।
राजा:--
अनसूया का भी मेरे जेसा विचार (जिज्ञासा) । (अर्थात् जो विचार मेरे मन में है वैसा ही अनसूया का भी है) । मेरा विचार (दर्शन) अपने अभिप्राय से नहीं था ।
शकुन्तला:--
(अपने मन में) (राजा के प्रति) मेरी आसक्ति अति प्रबल है (किन्तु) अब भी (फिर भी) इन दोनों (अनसूया और प्रियंवदा) से बताने में असमर्थ हूँ ।
प्रियंवदा:--
सखी शकुन्तला, यह (अनसूया) ठीक कहती है । अपने रोग की उपेक्षा क्यों कर रही हो ? प्रतिदिन तुम अंगों से क्षीण (दुर्बल) होती जा रही हो (अर्थात् तुम्हारे अंग दिनानुदिन क्षीण हो रहे हैं) । केवल सौन्दर्य से युक्त कान्ति (छाया) तुमको नहीं छोड रही है ।
राजा:--
प्रियंवदा ने सत्य (ठीक) कहा । क्योकि (इस शकुन्तला का) मुखमण्डल अत्यन्त क्षीण कपोलों वाला हो गया है (अर्थात् दोनों कपोल धंस गये हैं), वक्षःस्थल कठोरता से रहित (ढीले) स्तनों वाला हो गया है (अर्थात् वक्षःस्थल के दोनों स्तन ढीले पड़ गये हैं), कटिभाग अत्यन्त क्षीण (पतला) हो गया है, दोनों कन्धे अत्यधिक झुक गए हैं (तथा) (शरीर की) कान्ति पीली पड़ गयी है । (सम्प्रति) कामपीड़ित यह (शकुन्तला) पत्तों को सुखा देने वाली वायु के द्वारा छुयी गयी (झुलसी हई) वासन्तीलता की भाँति शोचनीय तथा देखने में प्रिय (सुन्दर) लग रही है । (अर्थात् शारीरिक दृष्टि से शोचनीय होते हुए भी देखने में सुन्दर प्रतीत हो रही है) ।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।