तो इस (पेड़ की) छाया का आश्रय लेकर प्रतीक्षा करता हूँ (देखता हुआ खड़ा हो जाता है) ।
(तत्पश्चात् पूर्वोक्त कार्य करती हुई दो सखियों के साथ शकुन्तला प्रवेश करती है) ।
शकुन्तला:--
सखियों, इधर से, इधर से (आओ) ।
अनसुया:--
अरी शकुन्तला, मैं ऐसा सोचती हूँ पिता कण्व (काश्यप) को आश्रम के वृक्ष तुमसे भी अधिक प्रिय है। इसीलिये चमेली (नवमालिका) के पुष्प जैसी कोमल (होने पर) भी तुम (उनके द्वारा) इन (वृक्षों) के घाले (आलवाल) भरने (के कार्य) में नियुक्त की गयी हो ।
शकुन्तला:--
केवल पिता (कण्व) की आज्ञा ही नहीं है, मेरा भी इन (वृक्षों) पर सगे भाई के समान प्रेम है (वृक्षों के सींचने का अभिनय करती है।)
राजा:--
क्या यही वह कण्व की पुत्री (शकुन्तला) है ? (जिसके विषय में मैने तपस्वी से सुना था) पूजनीय कण्व निश्चय ही (वस्तुओं का) ठीक मूल्याङ्कन करने वाले नहीं हैं (अर्थात्अ विवेकी है), जिन्होंने इस (शकुन्तला) को आश्रम के कार्यों में नियुक्त किया है। जो ऋषि (कण्व) सहज सुन्दर (किसी कृत्रिम साधन के बिना सुन्दर) (शकुन्तला के) इस शरीर को, तपस्या करने के योग्य बनाना चाहते हैं, वे निश्चय ही नील-कमल के पत्ते की धार (अग्र भाग) से शमी (वृक्ष) की लता को काटने का प्रयत्न कर रहे हैं।
पूरा ग्रंथ पढ़ें
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के सभी अध्याय और श्लोकों को उनके अर्थ और व्याख्या सहित पढ़ने के लिए Krishjan ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में आपको संरचित अध्याय, आसान नेविगेशन और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा मिलती है।
सभी अध्याय उपलब्ध
अभिज्ञानशाकुन्तलम् के 18 अध्याय और सभी श्लोक एक ही स्थान पर।